स्टार प्लस के शो “कसौटी ज़िन्दगी की” की कास्ट के नाम, कहानी और समय |‘Kasautii Zindagii Kay’ Cast Real Name, Serial Story, Timings in Hindi
कसौटी ज़िन्दगी की स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले टेलीविज़न शो हैं. इस शो में मुख्य अभिनय हिना खान, पार्थ समथान, एरिका फ़र्नांडिस और करण सिंग ग्रोवर निभा रहे हैं. इस शो की शुरुआत 25 सितम्बर 2018 से हुई थी. इस शो को एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा बनाया जा रहा हैं.
यह शो 2001 में प्रसारित हुए इसी नाम से सीरियल का रीमेक हैं. जिसमे कहानी और किरदारों के नाम समान हैं. इस शो को मुज़म्मिल देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं. अनिल नागपाल इसके राइटर हैं.
कहानी
कसौटी ज़िन्दगी की शो की कहानी मुख्य रूप से अनुराग और प्रेरणा के इर्द-गिर्द घुमती हैं. इस शो की शुरुआत दो दोस्त मोलोय और राजेश की दोस्ती के साथ होती हैं जो कि अनुराग और प्रेरणा के पिता हैं. प्रेरणा एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसके कारण अनुराग की माँ मोहिनी उन्हें नापसंद करती हैं. शो में धीरे-धीरे अनुराग और प्रेरणा को एक दुसरे से प्यार होने लगता हैं. प्यार होने के बाद उनके जीवन में कोमोलिका की एंट्री होती हैं जो उनको अलग कर देना चाहती हैं. जिसके बाद उनके जीवन में क्या घटनाक्रम होते हैं वह इस शो में दिखाया गया हैं.
नाम (Name) | कसौटी ज़िन्दगी की |
मुख्य कलाकार (Main Cast) | हिना खान पार्थ समथान एरिका फ़र्नांडिस करण सिंग ग्रोवर |
शैली (Genre) | धारावाहिक |
निर्देशक (Director) | मुज़म्मिल देसाई |
लेखक (Writer) | अनिल नागपाल |
भाषा (Language) | हिंदी |
कास्ट
इस शो में चार मुख्य किरदार हैं जिनके आस-पास रहकर ही पुरे शो की कहानी लिखी गयी हैं. इन किरदारों को पार्थ समथान, एरिका फ़र्नांडिस, हिना खान और करण सिंह ग्रोवर निभा रहे हैं.
मुख्य कलाकार
- पार्थ समथान, अनुराग बसु के रूप में
- एरिका फर्नांडिस, प्रेरणा शर्मा के रूप में
- कोमोलिका चौबे के रूप में हिना खान
- ऋषभ बजाज के रूप में करण सिंह ग्रोवर
सह-कलाकार
- मोल बसु के रूप में उदय टिकेकर
- राजेश शर्मा के रूप में काली प्रसाद मुखर्जी
- पूजा बनर्जी, निवेदिता बसु के रूप में
- अनुपम सेनगुप्ता के रूप में साहिल आनंद
- सुमन शर्मा के रूप में अंतरा बनर्जी
- उपासना सालुंके / प्रियाल महाजन / आस्था अभय के रूप में तपुर बसु
- शेखर शर्मा के रूप में करण अरोड़ा
- महेश शर्मा के रूप में करण भानुशाली
- मिसा चौबे के रूप में अरिह अग्रवाल
- कनुप्रिया पंडित, वीणा शर्मा के रूप में
- शिवानी शर्मा के रूप में चारवी सराफ
- सिद्धी चौबे के रूप में आदि ईरानी
- भाव सचदेवा, साहिल के रूप में
- मोहिनी बसु के रूप में शुभवी चोकसी
- विक्रांत के रूप में सिद्धार्थ शिवपुरी
- जिया नरगरा, युवा स्नेहा बजाज के रूप में
- संजय स्वराज, नवीन चंद्र चट्टोपाध्याय के रूप में
- माधुरी नाइक, माधुरी चंद्र चट्टोपाध्याय के रूप में
- सिड के रूप में सिद्धार्थ बनर्जी
- पियली मुंशी के रूप में रोनिता चंद्रा चट्टोपाध्याय
- रोनित चौबे के रूप में तरुण महिलानी
- अंजु जाधव / मिशेल शाह, अंजलि के रूप में
- मोनिका शर्मा, कीर्ति के रूप में
- नवीन शर्मा, रोहन के रूप में
- कोमोलिका के दोस्त के रूप में रूपाली प्रकाश
- गौरव के रूप में रोहित शर्मा
![Kasautii Zindagii Kay](https://dilsedesi.in/wp-content/uploads/2019/06/Kasautii-Zindagii-Kay-2-1024x576.jpg)
समय
कसौटी ज़िन्दगी की शो का पहला एपिसोड 25 सितम्बर 2018 को लांच किया गया था. यह शो स्टार प्लस चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होता हैं. इसके अलावा आप इसे किसी भी समय हॉटस्टार एप्प पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस शो के सुबह और दोपहर में पुन: प्रसारण किया जाता हैं उसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं.
चैनल पर प्रसारण (Channel Name) | स्टार प्लस |
शो समय (Show Timings) | सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे |
कार्यकारी समय (Running Time) | 20-22 मिनिट |
शुरुआत दिनांक (Starting Date) | 25 सितम्बर 2018 |
पुन: प्रसारण समय (Repeat Telecast Time) | 6 pm 11:30 pm (भारतीय समयानुसार) |
यदि आपके पास इस शो कसौटी ज़िन्दगी की से जुडी और जानकारी हैं. तो नीचे दिए हुए कमेट बॉक्स में जरुर बताये. हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे