मदालसा शर्मा (अभिनेत्री) की जीवनी, शिक्षा, परिवार (माता-पिता, पति), आयु, करियर | Madalsa Sharma Biography, Education, Family (Father-mother, Husband) and career in Hindi
मदालसा शर्मा एक भारतीय फिल्म और टेलीविज़न एक्ट्रेस हैं. वह फिल्म पटियाला ड्रीमज़, पैसा हो पैसा, पथ्यराम कोडी, एंजल आदि में काम कर चुकी हैं. वह हिंदी सहित जर्मन, तमिल, तेलुगु, पंजाबी भाषाओँ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान मिथुन चक्रवर्ती की बहु के रूप में भी हैं.
जन्म और परिवार (Birth & Family)
मदालसा शर्मा का जन्म 26 सितंबर 1986 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता सुभाष शर्मा एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जबकि माँ शीला शर्मा एक अभिनेत्री थी. उनके एक्टिंग करने की शिक्षा बचपन में ही प्राप्त ही गयी थी लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर नहीं बनाना चाहती थी. मदालसा ने मार्बल आर्क स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की. जिसके बाद मीठीबाई कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया.
निजी जानकारी (Personal Information)
असल नाम (Real Name) | मदालसा शर्मा चक्रवर्ती |
निक नेम(Nick Name) | मदालसा |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री |
जन्म दिनांक (Date of Birth) | 26 सितंबर 1986 |
उम्र (2019 तक) | 34 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृह नगर ( Home Town) | मुंबई, महाराष्ट्र |
मौजूदा शहर (Current City) | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्कूल (School) | मार्बल आर्क स्कूल, मुंबई |
कॉलेज (College) | मीठीबाई कॉलेज, मुंबई |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | अंग्रेजी साहित्य |
पदार्पण (Debut) | फिल्म : फिटिंग मास्टर (2009) टेलीविजन : अनुपमा (2020) |
पुरुस्कार (Awards) | ज्ञात नहीं |
परिवार ( Family) | माता: शीला शर्मा (अभिनेत्री) पिता: सुभाष शर्मा (निर्माता और निर्देशक) बहन: ज्ञात नहीं भाई: ज्ञात नहीं पति: मिमोह चक्रवर्ती M-(2018-वर्तमान) ससुर: मिथुन चक्रवर्ती (अभिनेता) |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Caste) | ज्ञात नहीं |
पता (Address) | मुंबई, महाराष्ट्र |
रूचि ( Hobbies) | घूमना और डांसिंग |
Madalsa Sharma Actress Biography Hindi

शारीरिक जानकारी (Physical Information)
ऊँचाई (Height) | 5’6″ फीट |
वजन (Weight) | 58 किग्रा |
आँखों का रंग ( Eye Colour) | भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | भूरा |

करियर (Career)
मदालसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म फिटिंग मास्टर से की. वह इस फिल्म में मेघना का किरदार निभाते हुए नजर आई. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई भाषाओ की फिल्मों में काम किया जिसमे हिंदी, कन्नड़, तमिल, जर्मन और पंजाबी शामिल हैं.
फिल्मों के अलावा मदालसा ने कई शोर्ट फिल्म और टेलीविज़न सीरियल में भी काम किया हैं. 2020 में वह स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आई.

वैवाहिक और आर्थिक जानकारी (Marital Status and Net Worth Information)
वैवाहिक स्थिति(Marital Status) | विवाहित |
बॉयफ्रेंड (Boy Friends) | मिमोह चक्रवर्ती (अभिनेता) |
विवाह तिथि (Marriage Date) | 10 जुलाई 2018 |
विवाद (Controversies) | नहीं |
Salary(approx) | ज्ञात नहीं |
Net Worth | ज्ञात नहीं |
Madalsa Sharma Actress Biography Hindi

सोशल मीडिया की जानकारी (Social Media Information)
फेसबुक | मदालसा शर्मा |
ट्विटर | ज्ञात नहीं |
इंस्टाग्राम | मदालसा शर्मा |
विकी | मदालसा शर्मा |

मदालसा शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य(जानकारी)
- उन्होंने डांस की ट्रेनिंग गणेश आचार्य और श्यामक डावर के अंडर ली हैं.
- मदालसा शर्मा का जन्म और परवरिश मुंबई में हुयी हैं.
- मदालसा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फिटिंग मास्टर से वर्ष 2009 में की.

- उन्होंने एक्टिंग का प्रशिक्षण किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान से हासिल किया.
- मदालसा ने हिंदी, जर्मन, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और पंजाबी भाषाओं में फिल्मों में अभिनय किया है.
- उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से 10 जुलाई 2018 को शादी की.
- वह मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के साथ टीवी विज्ञापन “इमामी नवरत्न पावडर” में काम कर चुकी हैं जिसे काफी पसंद किया गया.
- 2020 में वह टेलीविज़न शो अनुपमा में नजर आई.
यदि आपके पास मदालसा शर्मा से जुडी और जानकारी हैं तो हमें नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये. हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे.