छवि पांडे (अभिनेत्री) की जीवनी, शिक्षा, परिवार (माता-पिता, पति), आयु, करियर | Chhavi Pandey Biography, Education, Family (Father-mother, Husband) and career in Hindi
छवि पांडे एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं जो कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं. वह मुख्य रूप से बंधन, सिलसिला प्यार का, बंधनऔर लेडीज स्पेशल जैसे शो के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न शो “तेरी मेरी लव स्टोरी” से की थी. जिसके बाद वह अब तक दर्जनों टेलीविज़न सीरियल कर चुकी हैं.
जीवनी (Biography)
छवि पांडे का जन्म 18 जुलाई 1994 को बिहार में हुआ था. वह एक हिन्दू मिडिल क्लास फॅमिली से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का नाम उमेश पांडे और माता का नाम गीता पांडे हैं. परिवार में उनके अलावा उनकी एक बड़ी बहन रश्मि पांडे भी हैं. छवि को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक रहा हैं. उन्होंने टेलीविज़न पर अपने सफ़र की शुरुआत 17 साल की उम्र में कर दी थी.
निजी जानकारी (Personal Information)
असल नाम (Real Name) | छवि पांडे |
निक नेम(Nick Name) | छवि |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री और गायिका |
जन्म दिनांक (Date of Birth) | 18 जुलाई 1994 |
उम्र (2019 तक) | 25 Years |
जन्म स्थान (Birth Place) | पटना, बिहार |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृह नगर ( Home Town) | पटना, बिहार |
मौजूदा शहर (Current City) | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्कूल (School) | सेंट जोसेफ कान्वेंट, पटना |
कॉलेज (College) | मगध महिला कॉलेज |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | स्नातक |
पदार्पण (Debut) | टेलीविजन : इंडियास गोट टैलेंट (2008 : गायक) तेरी मेरी लव स्टोरीज (2012 : अभिनेत्री) फिल्म : बिदेशिया (2012) |
पुरुस्कार (Awards) | ज्ञात नहीं |
परिवार ( Family) | माता: गीता पांडे पिता: उमेश पांडे बहन: रश्मि पांडे भाई: ज्ञात नहीं पति : ज्ञात नहीं |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | ज्ञात नहीं |
पता (Address) | मुंबई, महाराष्ट्र |
रूचि ( Hobbies) | सिंगिंग, सॉंग राइटिंग और डांसिंग |
शिक्षा (Education)
छवि पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट जोसेफ कान्वेंट से हुई. जिसके बाद उन्होंने मगध महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया.
![Chhavi Pandey Biography in Hindi (3)](https://dilsedesi.in/wp-content/uploads/2019/09/Chhavi-Pandey-Biography-in-Hindi-3-1024x576.jpg)
करियर (Career)
छवि पांडे ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी वह पहली बार टेलीविज़न पर इंडियास गोट टैलेंट में 2008 में नजर आई थी. वह इस शो के द=सेमिफिनल तक पहुंची थी. इस शो की जज सोनाली बेंद्रे ने उन्हें सिंगिंग के बजाय एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सलाह दी थी.
जिसके बाद छवि ने कई शो और फिल्म के लिए ऑडिशन दिए. जिसके बाद उन्हें एक भोजपुरी फिल्म “बिदेशिया” के लिए सिग्न कर लिया गया जिसमे वह भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ नजर आई थी. 2011 में वह स्टार प्लस के सीरियल “सजदे तेरे प्यार में” में एक अदाकारा के रूप में नजर आई, जिसके बाद वह कई शो जैसे “संग मेरे डोल तू”, “एक बूँद इश्क” में छोटे छोटे रोल में नजर आई.
लीड एक्ट्रेस के रूप में छवि पहली बार “तेरी मेरी स्टोरीज” में नजर आई. जिसके बाद छवि सफलता की ऊंचाई चढ़ती गई, उन्होंने सुपरहिट सीरियल जैसे बंधन, लेडीज स्पेशल, काल भैरव रहस्य और नमः में काम किया हैं.
शारीरिक जानकारी (Physical Information)
ऊँचाई (Height) | 5’7″ फीट |
वजन (Weight) | 54 किग्रा |
आँखों का रंग ( Eye Colour) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
![Chhavi Pandey Biography in Hindi (4)](https://dilsedesi.in/wp-content/uploads/2019/09/Chhavi-Pandey-Biography-in-Hindi-4-1024x576.jpg)
वैवाहिक और आर्थिक जानकारी (Marital Status and Net Worth Information)
वैवाहिक स्थिति(Marital Status) | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड (Boy Friends) | प्राचीन चौहान (एक्टर) |
विवाद (Controversies) | नहीं |
Salary(approx) | ज्ञात नहीं |
Net Worth | ज्ञात नहीं |
![Chhavi Pandey Biography in Hindi (2)](https://dilsedesi.in/wp-content/uploads/2019/09/Chhavi-Pandey-Biography-in-Hindi-2-1024x576.jpg)
सोशल मीडिया की जानकारी (Social Media Information)
फेसबुक | छवि पांडे |
ट्विटर | छवि पांडे |
इंस्टाग्राम | छवि पांडे |
विकी | छवि पांडे |
छवि पांडे से जुड़े रोचक तथ्य(जानकारी)
- छवि पांडे का जन्म बिहार के पटना में हुआ था.
- वह बचपन से एक गायिका बनाना चाहती थी.
- एक कार्यक्रम में छवि द्वारा गाये गानों से खुश हो कर तात्कालिक रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव जी ने उन्हें रेलवे में नौकरी दे दी थी.
- उनके पिता उन्हें एक्टिंग में करियर नहीं बनाने देना चाहते थे लेकिन बहुत गिड़गिड़ाने के बाद वे इस शर्त पर राजी हुए कि वे 1 साल का समय दे सकते हैं.
- उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म “बेदेसिया” में काम किया हैं.
- छवि सभी जानवरों से प्यार करती हैं और उन्हें अपने डॉगी से बेहद लगाव हैं.
- छवि पांडे को खाने में बिहार का लिट्टी-चोखा बेहद पसंद हैं.
छवि पांडे का विडियो
यदि आपके पास छवि पांडे से जुडी और जानकारी हैं तो हमें नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये. हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे.