मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को 6 चरणों में ₹25000 प्रदान करने की पूरी जानकारी

सरकारी योजना की जानकारी के लिए सोशल ग्रुप से जुड़े
Telegram
WhatsApp

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों के उज्जवल भविष्य एवं उनकी शिक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की बेटियों को विभिन्न 6 चरणों में ₹25000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह पैसा प्रदेश की बेटियों के उज्जवल भविष्य को बनाने में काम आएगा, साथ ही बेटियों के परिवार पर आर्थिक सहायता इन पैसों के द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 1 अप्रैल 2019 को की गई थी। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत दिया जाता है जिसमें प्रदेश की बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न छह चरणों में ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह पर रोक लगाना था। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है एवं उनकी शिक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में यह योजना महत्वपूर्ण साबित हुई है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ:

  1. इस योजना का लाभ राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की परिवार की बेटियों को दिया जाता है।
  2. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटियों को विभिन्न 6 चरणों में ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।
  3. योजना के जरिए प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
  4. बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलता है जिससे राज्य की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।
  5. प्रदेश की बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस योजना द्वारा प्रदान किए गए आर्थिक सहायता का उपयोग किया जा सकता है।
  6. राज्य की सभी गरीब महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए जरूरी पात्रता:

  1. लाभ लेने वाली बेटियां उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए। यह योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की बेटियों को ही दिया जाएगा।
  2. आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  3. बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवार की बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  4. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  5. लाभ लेने वाली बेटी का जन्म प्रमाण पत्र राज्य के अस्पताल द्वारा प्रदान किया गया होना चाहिए।
  6. परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  7. योजना के अंतर्गत परिवार की केवल दो ही बच्चियों को लाभ मिल सकता है।

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज:

  1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  2. माता-पिता का आधार कार्ड
  3. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. राशन कार्ड
  7. बैंक पासबुक
  8. मोबाइल नंबर
  9. अगर बालिका को गोद लिया है तो इसका प्रमाण पत्र
  10. पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां पर आपको दिखाई दे रहे नागरिक सेवा वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को जमा करना होगा।
  4. योजना के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  5. दिखाई दे रहे विकल्प में से आपको बालिका की संख्या चुनना होगी। अगर आप पहली बालिका के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको बालिका 1 चुनना होगा, अगर आप दूसरी बालिका के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर रहे हैं तो बालिका 2 चुनना होगा।
  6. सभी जानकारी को भरने के बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है। आखिर में आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना होगा।

यह सभी जानकारी आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में मिलेगी। आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उचित दस्तावेजों को तैयार करें और ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें। इससे न केवल आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि इससे आप एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में भी हाथ बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़े :

PM Shram Yogi Maandhan Yojana : मोदी सरकार का बड़ा एलान: दुकानदारों को हर महीने 3000 रुपए का तोहफा ! जानें पूरी जानकारी

UP Vridha Pension Online Apply 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही वृद्धा पेंशन योजना के लाभ और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया