शाहीर शेख (अभिनेता) की जीवनी, शिक्षा, परिवार (माता-पिता, पत्नी), आयु, करियर | Shaheer Sheikh Biography, Education, Family (Father-mother, Wife) and career in Hindi
शाहीर शेख एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं. उन्हें टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली, महाभारत, झांसी की रानी जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है. वह टेलीविजन उद्योग में प्रसिद्ध पुरुष अभिनेताओं में से एक हैं. टीवी सीरियल के अलावा, उन्होंने इंडोनेशियाई और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.
जीवनी (Biography)
शाहीर शेख का जन्म 26 मार्च 1984 को जम्मू में हुआ था. वह एक मुस्लिम परिवार से आते हैं. वह दिलशाद और शाहनवाज़ शेख के बड़े बेटे हैं. उनके परिवार में उनकी एक छोटी बहन, अलिफ़ा शेख भी हैं. शेख ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जम्मू से की है. बाद में शाहीर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पुणे आ गए. अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए, उन्होंने न्यू लॉ कॉलेज में प्रवेश लिया. अध्ययन के दौरान, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी टेलीविजन उद्योग का हिस्सा होंगे.
निजी जानकारी (Personal Information)
असल नाम (Real Name) | शाहीर शेख |
निक नेम(Nick Name) | शाहीर |
पेशा (Profession) | अभिनेता और मॉडल |
जन्म दिनांक (Date of Birth) | 26 मार्च 1984 |
उम्र (2019 तक) | 36 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | भद्रवाह, जम्मू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृह नगर ( Home Town) | भद्रवाह, जम्मू |
मौजूदा शहर (Current City) | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्कूल (School) | हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय |
कॉलेज (College) | न्यू लॉ कॉलेज, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | B.A.LLB (लॉ स्नातक) |
पदार्पण (Debut) | टेलीविजन : क्या मस्त है लाइफ (2009) |
पुरुस्कार (Awards) | डिज़नी इंडिया सर्वे फॉर मोस्ट फेवरेट (2010) लायंस गोल्ड अवार्ड्स स्टार परिवार अवार्ड्स एशियाविजन अवार्ड्स |
परिवार ( Family) | माता: दिलशाद शेख पिता: शाहनवाज़ शेख बहन: अलेफा शेख भाई: ज्ञात नहीं पत्नी : नहीं भतीजा: आदम भतीजी: अयाराह |
धर्म (Religion) | इस्लाम |
जाति (Caste) | ज्ञात नहीं |
पता (Address) | मुंबई, महाराष्ट्र |
रूचि ( Hobbies) | घूमना और डांसिंग |
Shaheer Sheikh Actor Biography Hindi

शारीरिक जानकारी (Physical Information)
ऊँचाई (Height) | 6’0″ फीट |
वजन (Weight) | 75 किग्रा |
आँखों का रंग ( Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |

पसंदीदा चीज़ें (Favorite Things)
पसंदिता अभिनेता ( Favourite Actors) | जॉनी दीप और लियोनार्डो डिकैप्रियो |
पसंदिता अभिनेत्री (Favourite Actresses) | करीना कपूर और एंजेलिना जोली |
पसंदिता खाना (Favourite Food) | पिज्जा, राजमा और आइसक्रीम |
पसंदिता जगह (Favourite Destination) | लंदन |
पसंदिता रंग (Favourite Colour) | काला |
पसंदिता खेल (Favourite Sport) | क्रिकेट (राज्य स्तरीय खिलाड़ी) |
पसंदिता जानवर (Favourite Animal) | डॉग |

करियर (Career)
शेख ने कानून की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी. मॉडलिंग के साथ, उन्हें धीरे-धीरे मुंबई शहर में काम मिलना शुरू हो गया. शाहीर को पहली सफलता टेलीविजन निर्देशक वसीम सबीर ने उनके शो “क्या मस्त है लाइफ” से मिली. इस शो में उन्होंने युवा वीर मेहरा की भूमिका निभाई. इस शो को करने के बाद, उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई और उन्हें झांसी की रानी में नाना साहेब की भूमिका के लिए चुना गया. शाहीर ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया. बाद में उन्होंने महाभारत, नव्या, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी आदि जैसे दर्जनों टेलीविजन धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई.
हिंदी टेलीविजन के अलावा, शाहीर ने इंडोनेशियाई टेलीविज़न शो और श्रृंखला में भी काम किया है जहाँ उनके लाखों प्रशंसक हैं.

वैवाहिक और आर्थिक जानकारी (Marital Status and Net Worth Information)
वैवाहिक स्थिति(Marital Status) | विवाहित |
गर्लफ्रेंड (Girl Friends) | एरिका फर्नांडीस (अभिनेत्री) आयू टिंग टिंग (इंडोनेशियाई गायक) |
विवाद (Controversies) | नहीं |
Salary(approx) | 1-2 लाख प्रति एपिसोड |
Net Worth | 50-60 करोड़ |
पर्सनल लाइफ (Personal Life)
टेलीविजन कार्य के अलावा, 35 वर्षीय शाहीर शेख अपने निजी जीवन के लिए भी बहुत लोकप्रिय हैं. उनके इंडोनेशियाई गायक एयू टिंग टिंग के साथ उनके अफेयर की पहली खबर 2014 में आई थी. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उनका नाम टीवी शो रंग प्यार के ऐसे भी की को-स्टार एरिका फर्नांडिस के साथ भी जुड़ा.
Shaheer Sheikh Actor Biography Hindi

सोशल मीडिया की जानकारी (Social Media Information)
शाहीर शेख से जुड़े रोचक तथ्य(जानकारी)
- वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं.
- शाहीर शेख का जन्म और पालन पोषण जम्मू में हुआ था.
- उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की है.
- शेख ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी.
- वह कई ब्रांडों और विज्ञापनों से भी जुड़े रहे हैं.
- शेख को 2009 में क्या मस्त है लाइफ से टेलीविजन इंडस्ट्री में पहली भूमिका मिली.
- 2011 में, उन्हें “नव्या” शो के लिए फेस ऑफ़ द इयर ऑफ़ द टेलीविज़न अकादमी से सम्मानित किया गया.
- शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए उन्हें दो पुरस्कार, एशियन व्यूवर्स टेलीविजन और लायन गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया.
वे इंडोनेशिया में बहुत प्रसिद्ध हैं, और उन्होंने कई सुपर हिट इंडोनेशियाई श्रृंखलाओं और धारावाहिकों में काम किया है.
शाहीर शेख का विडियोयदि आपके पास शाहीर शेख से जुडी और जानकारी हैं तो हमें नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये. हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे.